logo

रांची में कल नमो पतंग महोत्सव का आयोजन, संजय सेठ के साथ कई बीजेपी नेता होंगे शामिल 

modi23.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
14 जनवरी को राजधानी रांची में नमो पतंग महोत्सव मनाया जायेगा। यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। बता दें कि रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति के दिन नमो पतंग महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। नमो पतंग महोत्सव में बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता करायी जाती है। यह आयोजन बीते 16 वर्षों से सांसद संजय सेठ द्वारा कराया जा रहा है।

रातू रोड के ओटीसी ग्राउंड में मनाया जायेगा नमो पतंग महोत्सव 

नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत बाबा रामदेव ने की थी। इसके बाद रांची में नमो पतंग महोत्सव धूमधाम से मनाया जा जाता रहा है। रांची के रातु रोड स्थित ओटीसी ग्राऊंड में यह आयोजन कराया जा रहा है। बता दें कि नमो पतंग महोत्सव साल के जनवरी महीने में मकर संक्रांति त्यौहार में कराया जाता है। इससे पहले यह आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में कराया जाता था। इस बार मोरहाबादी मैदान में खादी मेला की वजह से रातू रोड के ओटीसी ग्राउंड को चुना गया है।

बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन 

नमो पतंग महोत्सव में सारे पतंगों में राम मंदिर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें होंगी। इस प्रतियोगिता में बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेन वाले प्रतिभागियों को ईनाम भी दिया जायेगा। नमो पतंग महोत्सव को लेकर सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर यह आयोजन होता है। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता के साथ साथ चूड़ा-गुड़ बांटा जाता है।