logo

मुंबई की दो बहनों ने सांसारिक मोहमाया त्यागा, गिरिडीह में साधु जीवन जीने की ली दीक्षा

jaingir.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुबंई की रहने वाली दो बहनों ने आज सांसरिक मोहमाया का त्याग कर दिया है। दोनों ने सांसारिक मोह को त्यागकर साधु का जीवन अपना लिया है। दरअसल आज सम्मेद शिखर जी मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ में आचार्य मुक्तिप्रभ शुरीश्वर जी महाराज और साधनारत साधु संतों के निश्रा में भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसी में धार्मिक विधियां पूरी करते हुए  मुंबई के वाईकला के रहने वाले दो कारोबारी भाई मनीष कुमार और अमित कुमार की बेटियों ने दीक्षा ली है। दोनों बहनों का नाम दर्शी कुमारी और देशना कुमारी है। दर्शी 19 साल की हैं वहीं, देशना 15 साल की। दोनों साधु संतों के दिनचर्या से प्रभावित हुई हैं जिसके बाद उन्होंने साधु जीवन को अपनाने का यह फैसला लिया। दोनों बहनों को आज दीक्षा दिलाई गई। दोनों पिछले तीन साल से धर्म साधना आराधना में लीन थीं।  दोनों बहने अपनी स्वेच्छा से साध्वी की दीक्षा ग्रहण करने जा रही है। दीक्षा महोत्सव के आयोजन को लेकर दोनों बहनों के माता-पिता व परिजनों ने रविवार को भव्य शोभायात्रा भी निकाली।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N