रांचीः
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी (MS Dhoni Wife) साक्षी धोनी का आज जन्मदिन है। साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था। हालांकि, उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार कुछ समय के लिए रांची शिफ्ट हो गया था। साक्षी और धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। हालांकि, वो कभी एक दूसरे से मिले नहीं थे। साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2008 में ताज बंगाल होटल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ सात फेरे लिए। धोनी औऱ साक्षी की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी फिलहाल रांची में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी के 4.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साक्षी की हर फोटो पर फैंस लाखों कमेंट करते हैं। वैसे तो मिसेज धोनी का हर लुक गजब का होता है। लेकिन जब वह भारतीय परिधान पहनती है, तो बला की खूबसूरत लगती है।
आज 34 साल की हुईं साक्षी
क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितना बड़ा नाम है, उतनी ही पॉपुलैरिटी, प्यार और लाइमलाइट उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को भी मिलता है। वह सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। आज यानी कि 19 नवंबर को साक्षी अपना 34वां जन्मदिन (Sakshi Dhoni birthday) मना रही हैं। एमएस धोनी की शादी 2010 में जब हुई तब तक उन्हें पूरा देश जानता था, वह सेलिब्रिटी बन चुके थे। इसके बावजूद जब धोनी की शादी हुई तब ही फैंस और मीडिया को साक्षी के बारे में पता चला, इससे पहले इसकी भनक किसी को नहीं थी कि धोनी की कोई गर्लफ्रेंड भी है या उनकी शादी होने वाली है। दोनों की शादी देहरादून में हुई थी। साक्षी सिंह रावत का जन्म गुवाहाटी के असम में हुआ था। उनका होमटाउन देहरादून, उत्तराखंड में है। साक्षी ने औरंगाबाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी।