logo

असम में सीमित संसाधनों के बावजूद झामुमो ने दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी- सीएम हेमंत

Hemant_Soren_Asam_gsgiwe76te6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया Facebook पर यह लिखा गया है कि असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के हालिया चुनावी प्रदर्शन को लेकर पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें इसे संगठन के लिए शुरुआती लेकिन महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। पार्टी ने कहा है कि सीमित समय और संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से वह राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही। पार्टी के अनुसार, असम में चुनाव लड़ने का निर्णय केवल राजनीतिक विस्तार का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य राज्य के आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को मजबूत आवाज देना भी था। इनमें चाय बागान मजदूरों की मजदूरी, आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा न मिलना और भूमि अधिकारों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं।

जेएमएम ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा 
जेएमएम ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि पहली बार के प्रयास में दो सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही, जबकि सात सीटों पर उसे 15,000 से अधिक वोट मिले। इसे संगठन ने अपने लिए उत्साहजनक संकेत बताया है। पार्टी ने बयान में कहा है कि यह परिणाम दर्शाता है कि असम में संगठन धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और आने वाले समय में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है। साथ ही, जेएमएम ने इसे आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में एक शुरुआत बताया है। बयान के अंत में पार्टी ने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा है कि यह संघर्ष केवल चुनावी नहीं बल्कि “अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की लड़ाई” है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Tags - JMMJharkhandHeman Soren