साहेबगंज
संथाल परगना प्रमंडल के साहेबगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवगादी धाम, जिसे ‘मिनी बाबाधाम’ (बरहेट) के नाम से भी जाना जाता है, में गुरुवार को राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर वैदिक विधियों के साथ बाबा गाजेश्वर नाथ की आराधना की। मंदिर के पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। हांसदा ने बताया कि उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।
शिवगादी धाम पहुंचने पर सांसद का स्वागत शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक कुमार और बरहेट के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु पांडे ने अंगवस्त्र और मंदिर की तस्वीर भेंट कर किया। पूजा के इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, बरहरवा नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो, प्रबंध समिति के सचिव उत्पल दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकनिया, संरक्षक निमाई सिंह, सदस्य गुंजन सिंघानिया, प्रदीप मिश्रा और विपिन गुप्ता समेत कई अन्य लोगों ने भी इस अवसर पर भाग लिया। सांसद ने शिवगादी धाम की आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी उजागर किया।
