logo

मोरहाबादी फुटपाथ दुकानदारों को मिली राहत, कल से नए वेन्डर मार्केट में होगी शिफ्टिंग

shop3621.jpg

रांची
मोरहाबादी इलाके के फुटपाथ दुकानदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नगर निगम द्वारा तैयार किए गए आधुनिक वेन्डर मार्केट में बुधवार से दुकानदारों को स्थानांतरित किया जाएगा। इससे जहां उन्हें व्यवस्थित और सुरक्षित जगह मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी।
नए वेन्डर मार्केट में सभी दुकानदार एक ही छत के नीचे 8वें तल पर बैठ सकेंगे। 27 मई 2025 को लॉटरी प्रक्रिया के जरिए चयनित दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के लिए नगर निगम ने अधिकारियों की विशेष टीम तैनात कर दी है। मार्केट में बिजली, शौचालय, लाइट और सफाई जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।


नगर निगम को उम्मीद है कि इस पहल से मोरहाबादी क्षेत्र में अतिक्रमण में कमी आएगी और शहरी सौंदर्य को नया रूप मिलेगा। नगर अभियंता, सामुदायिक संगठक और एनफोर्समेंट अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे ताकि शिफ्टिंग में किसी प्रकार की रुकावट न आए। निगम ने सभी चयनित दुकानदारों से अपील की है कि वे तय समय पर स्थल पर पहुंचें और सहयोग करें, जिससे उन्हें जल्दी और व्यवस्थित ढंग से दुकानें आवंटित की जा सकें।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest