logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड से रूठा मानसून, बादल भटके रास्ता; इस दिन तक बारिश की उम्मीद नहीं

वो्ोत211.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। जिसके कारण तापमान में फिर वृद्धि हो रही है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मौसम विभाग दो दिन से अलर्ट पर अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन बादल हर बार रास्ता बदल ले रहे हैं। सोमवार को राजधानी रांची में सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला जिले में दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी राज्य में मानसून कमजोर रहेगा। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 


इन जिलों में अच्छी बारिश के आसार
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में बारिश की संभावना है। यहां के लोगों ले बारिश में बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है, क्योंकि बारिश के साथ वज्रपात के पूर्वानुमान जाहिर किए गए हैं। इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


अभी 13 जुलाई तक बारिश के कोई आसार भी नहीं है। बता दें कि इस बार राज्य में उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है। ऐसे में राज्य में कृषि पर संकट गहरा हो गया है। रांची में अब तक 138.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 263 मिमी का है। इसमें 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।


मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 13 जुलाई तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से में बादल छाये रहेंगे। वहीं, दिन में एक दो बार बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी रांची में 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।