logo

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज पढ़िए

सोहेोस1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई हिस्सों में तापमान गिरने लगा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हालांकि अगले 5 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। झारखंड के कुछ हिस्सों में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। दुर्गा पूजा के दौरान हल्की- हल्की ठंड महसूस हो सकती है। झारखंड में आज मौसम शुष्क रहने रहेगा। कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेसि. के आसपास होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के आसपास खाड़ी के मध्य हिस्से में निम्न दबा‌व का क्षेत्र बन रहा है इसका हल्का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। इससे कहीं-कहीं हल्के बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है।


पूरी तरह साफ रहेगा मौसम 
अबकी बार दुर्गा पूजा में बारिश के आसार कम हैं लेकिन मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से लोग थोड़ा सहम गये हैं कि कहीं मेला के दौरान बारिश ना हो जाए। हालांकि, शहर में जितने भी पंडाल बने हैं वह वाटरप्रूफ हैं। इस बार दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी मौसम साफ रहने का संकेत दिया है, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को घूमने फिरने में कोई परेशानी नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद कहते हैं कि पूरे राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है। दुर्गा पूजा में लोग घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। मौसम बढ़िया रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। राज्य में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N