logo

दिल्ली की जीत मोदी की गारंटी पर भरोसा और अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम- दीपक प्रकाश 

DIPAK_PRAKASH4.jpg

रांची 

भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री पर खुशी व्यक्त की। कहा कि ये दिल्ली के नागरिकों की “मोदी की गारंटी” पर भरोसा और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति की जीत है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। यह जीत उस झूठ के खिलाफ है जो आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को परोस रही थी। दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता है। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। बताते चलें कि दीपक प्रकाश को दिल्ली की उत्तमनगर विधानसभा का प्रभार दिया गया था। भाजपा उत्तमनगर सीट जितने में सफल हुई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest