द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ गयी है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजन दिल्ली स्थित अस्पताल में उनकी देखभाल में जुटे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। साथ ही सत्येंद्र नाथ तिवारी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। पिछले महीने भी सत्येंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ गयी थी। उसके बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
.jpeg)
इधर पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के विता नेम नारायण महतो का भी मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान बोकारो के एक अस्पताल में निधन हो गया। नेम नारायण महतो लगभग 85 वर्ष के थे। नेम नारायण महतो के निधन के बाद उनके शुभ चिंतक और पार्टी कार्यकर्ता नेम नारायण महतो के आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। महतो भारतीय रेलवे के कर्मचारी रहे थे। 20 वर्ष पूर्व सेवानिवृत होने के बाद अपने आवास पर रह कर आम लोगों से तन्मयता से मिलते थे।
