logo

मानसून सत्र 2022 : सदन में विधायक बोले, पिछले साल मैंने सरकार को बेचा था 75 क्विंटल धान, अब तक नहीं मिला पैसा

a911.jpg

रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम ने सदन में सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी। सुखाड़ पर चर्चा के दौरान किसानों के लिए हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बात रख रहे थे। इसी बीच धान खरीद को लेकर सरकार के दावे को उन्होंने ही पोल खोल दी। बैद्यनाथ राम ने कहा कि पिछले साल उन्होंने सरकार को धान बेचा था जिसका अब तक उन्हें पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मेरा 75 क्विंटल धान का पैसा पिछले साल से नही मिला है। 

पशुओं के आहार की भी हो चिंता
सुखाड़ पर चिंता जाहिर करते हुए बैद्यनाथ राम ने कहा कि किसानों के साथ साथ उनके पशुओं के आहार के लिए भी मुश्किलें आएंगी। ऐसे में सरकार किसानों के साथ पशुओं के आहार की भी चिंता करे।