logo

विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए मिथिलेश ठाकुर

mith1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के मौके पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। यह बहुत ही गौरव का  क्षण है। अपना राज्य 25 वर्ष का युवा हो चुका है । 25 वर्षों में राज्य ने काफी विकास किया है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड एवं झारखंड वासियों का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने भी कुर्बानी दी है उन्हें शत-शत नमन है। झारखंड एक समृद्ध एवं युवा राज्य है। विकास के पथ पर राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री ठाकुर ने समस्त झारखंड वासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दी।

Tags - Jharkhand former minister Mithilesh Thakur assembly 25th anniversary honour Chief Minister Hemant Soren