logo

लड़की को चाची ही ले गयी रेपिस्ट के पास, वीडियो बनाकर हुई ब्लैकमेलिंग; ऐसे आयी पुलिस की गिरफ्त में

RAPEVICTIM8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के धनरुल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की चाची पर आरोप है कि उसने ही पीड़िता को आरोपी सुबोध कुमार के घर बहला-फुसला कर पहुंचाया था। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना कर नाबालिग को ब्लैकमेल किया। साथ ही उससे पैसे की भी मांग करने लगा। मामले को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने थाने में आरोपी सुबोध कुमार और चाची के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने FIR के बाद चाची को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी सुबोध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने दादा-दादी और बहन के साथ गांव में रहती है। वहीं उसके माता-पिता पटना में रह कर काम करते हैं। 15 दिन पहले पीड़िता की चाची उसे बहला-फुलसा कर सुबोध के घर ले गयी। यहां सुबोध ने पहले तो उसे नशीली चाय पीला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका रेप कर वीडिया बना लिया। घटना के कुछ दिन बाद सुबोध पीड़िता को फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। उसे घर बुला कर उसके साथ फिर से यौन शोषण किया। साथ ही उससे पैसे की भी मांग करने लगा। पीड़िता ने डर के मारे उसे 5 हजार भी दे दिए। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुका। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। पीड़िता और उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाची को हिरासत में लिया और सुबोध की तलाश जारी है। 

वहीं मामले को लेकर मसौढ़ी DSP-2 कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रथमिकी के बाद चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। साथ ही आरोपी सुबोध को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


 

Tags - बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज दुष्कर्म नाबालिग Bihar News Bihar Latest News Rape Minor