logo

शर्मनाक : रांची में चल रहे सेक्स रैकेट वालों ने नाबालिग दिव्यांग को भी नहीं बख्शा, धराए

nabalig.jpg

रांची: 
राजधानी रांची में दिव्यांग नबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। जिस महिला को गिफ्तार किया गया है। उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सेक्स रैकेट चलाती थी। वह सेक्स रैकेट में बहला-फुसला कर वैसी लड़कियों को शामिल करती थी जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। आरोपी महिला संगीता ने बताया कि  कि वह चतरा जिले की रहने वाली है।  लेकिन रांची में पिछले 4 सालों से रह कर वह रेजा का काम करती थी। रोज-रोज काम नहीं मिलता था, इसलिए तंग आकर उलने जिस्मफरोशी का धंधा शुरू कर दिया। समय के साथ उसे यह काम अच्छा लगने लगा। उसके कई ग्राहक बन गए।  कुछ ग्राहकों ने उससे नई लड़कियों की मांग करने लगे जिसके बाद वह गरीब घर की लड़कियों को बहला फुसला कर उनसे भी जिस्म का धंधा करवाने लगी।  


कम उम्र की लड़कियों की मांग 
संगीता ने बताया कि करीब एक दर्जन लड़कियां इस धंधे में शामिल हैं। ग्राहक उससे अक्सर कम उम्र की लड़कियों की मांग करते थे।  इसलिए वह अपने घर के आस-पास रहने वाली कुछ लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाया और पैसे के लालच देकर उन्हें भी इस काम में लगा दिया । संगीता ने बताया कि रांची के रातू रोड और पंडरा इलाके में उसका गिरोह काफी सक्रिय है।  संगीता ने ही बताया है कि बालेश्वर भोक्ता नाम का एक व्यक्ति उसका रेगुलर कस्टमर था। बालेश्वर ने उसे लालच दिया था कि अगर वह कम उम्र की लड़कियों को उसके पास लाएगी तो उसे अधिक पैसा देगा। 


लड़की का इंतजाम करने को कहा 
7 फरवरी को बालेश्वर ने संगीता को लड़की का इंतजाम करने या फिर संगीता को ही अपने पास आने को कहा। संगीता प्रेग्नेंट थी इसलिए उसने नाबालिक दिव्यांग जो उसके पड़ोस में रहती थी  उसे निशाना बनाया। संगीता दिव्यांग बच्ची को मेला घुमाने के बहाने ले गई और बालेश्वर के हवाले कर दिया। प्लान के मुताबिक नाबालिग को यह कहा गया कि खलारी इलाके में सरस्वती पूजा का मेला लगा है।  दिव्यांग बच्ची झांसे में आ गई जिसके बाद संगीता और दूसरी आरोपी लड़की नाबालिग को अपने साथ लेकर खलारी चली गई।  खलारी में बालेश्वर ने संगीता को 15 हजार रुपये दिए और नाबालिक को एक निर्माणाधीन घर में लेजाकर उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। 

थाने में दर्ज करवाया रिपोर्ट 

दिव्यांग बच्ची के गायब होने पर परिजनों  ने पंडरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस बीच 8 फरवरी को नाबालिक किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों सारी घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे और इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज करवाई।  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पंडरा इलाके से संगीता और खलारी से बालेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।