logo

धनबाद थाना प्रभारी पर नाबालिग लड़की ने कपड़ा फाड़ने का लगाया आरोप, कहा- घर में घुसकर मेरी टी-शर्ट फाड़ दी

minor_girl.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद थाना प्रभारी पर कपड़ा फाड़ने का आरोप लगा है। बरटांड़ इलाके की एक नाबालिग लड़की और उसकी दादी ने यह आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी ने इस आरोप को निराधार बताया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी वहां मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त करने पहुंचे थे। प्रभारी के कहना है कि गाड़ी लाने के दौरान युवती या उसके परिजन से मुलाकात तक नहीं हुई है। परिवार ने इंसाफ नहीं मिलने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है।


11 बजे चार पुलिस कर्मी घर में घुसे- नाबालिग
इस मामले को लेकर सोमवार को लड़की के परिजन धनबाद थाना पहुंचे। लड़की का कहना है कि रविवार की रात करीब 11 बजे चार पुलिस कर्मी घर में घुसे। अंदर आते ही बाइक की चाबी मांगी। मैं जब तक कुछ कहती, तब-तक धनबाद थाना प्रभारी ने मेरी टी-शर्ट फाड़ दी।दादी आयी, तो उसके भी कपड़े फाड़ दिये। चाबी लेकर बाइक को जब्त कर लिया। उनका कहना है कि यदि गाड़ी पकड़नी थी, तो वह सड़क पर चलाते हुए पकड़ सकते थे। लड़की के

मुहल्ला से भगाने के लिए ऐसा कर रहे

परिजनों का कहना है कि हम लोग हरियाणा में रहते हैं और छह माह पहले ही धनबाद आये हैं। जिस मुहल्ला में उनका घर है, वहां से भगाने के लिए पुलिस ऐसा कर रही है। इसी मुहल्ला में थाना प्रभारी रहते हैं। वह चाहते हैं कि हम लोग इस मुहल्ला को छोड़कर वापस चले जायें। क्योंकि उस मुहल्ले में आधा से ज्यादा जमीन हम लोगों के पूर्वजों ने बेची है।


परिजनों ने जो आरोप लगाये हैं, वह गलत 
एक माह से मिल रही है शिकायत धनबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि एक माह से युवक की शिकायत मिल रही है कि वह अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाये हुए है। उसकी आवाज से लोगों को परेशानी हो रही है। बहुत दिनों से ट्रेस किया जा रहा था। रास्ते में पकड़ने पर वह किसी को धक्का मार सकता था या गिरकर खुद जख्मी हो सकता था। इसलिए रविवार को ट्रेस होने के बाद उसके वाहन को घर से जब्त कर थाना लाया गया। ट्रैफिक विभाग को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए लिखा गया है। परिजनों ने जो आरोप लगाये हैं, वह गलत हैं। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N