logo

स्थापना दिवस : 8 जिलों में आयोजित कार्यक्रम के लिए मंत्रियों को प्रभार

25th_stablishment.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री के निदेशानुसार राज्य के आठ मंत्रियों को अलग अलग जिलों में आयोजित होनेवाले राज्य स्थापना दिवस समारोह का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा मंत्रियों को दिए गए प्रभारी संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। जिलों में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में संबंधित मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। दो मंत्री मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में उपस्थित रहेंगे। इन दोनों मंत्रियों के नाम हैं-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और संजय प्रसाद यादव। राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस और संजय प्रसाद यादव राजद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिन अन्य मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है, उनके नाम और जिला इस प्रकार हैं। दीपक बिरुआ-पश्चिमी सिंहभूम, चमरा लिंडा-गुमला, इरफान अंसारी-जामताड़ा, हफीजुल हसन-देवघर, दीपिका पांडेय सिंह-गोड्डा, योगेंद्र प्रसाद-बोकारो, सुदिव्य कुमार सोनु-गिरिडीह और शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा। राज्य के शेष 16 जिलों में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए किसी को प्रभार नहीं दिया जा सका। क्योंकि मुख्यमंत्री समेत राज्य में कुल 11 मंत्री हैं। उनमें मुख्यमंत्री और दो मंत्री मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Tags - Jharkhand State Foundation Day programs in districts eight districts Minister in charge will be the chief guest of the program