logo

मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल कर कहा- 24 घंटे के भीतर मार देंगे 

irfan22.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात जान से मारने की धमकी मिली है। मंत्री को मोबाइल पर कॉल कर न केवल धमकी दी गई, बल्कि अपशब्द भी कहे गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर जान से मार देगा। मंत्री ने उस नंबर की जानकारी पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। फिलहाल डॉ. अंसारी दिल्ली में हैं। वह अपने सहयोगी मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें धमकी भरा कॉल आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉल डिटेल्स और नंबर की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Minister Irfan Ansari death threat