द फॉलोअप डेस्क
ग्रामीण विकास विभाग सह पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को गुमला के घाघरा पहुंची। मंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित संगम साथियों के लिए 'मेरा घर संगम' नामक कार्यक्रम में शामिल हुई। यह कार्यक्रम प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय समन्वयक बॉबी भगत के आवास में आयोजित की गई थी। उस कार्यक्रम के पांचवें और आखिरी दिन संवाद कार्यक्रम में पूर्व नक्सली बाल्केश्वर उरांव उर्फ बड़ा विकास ने आकर संगम साथियों के साथ संवाद किया और विचारों का आदान प्रदान किया। साथ ही सदस्यों ने मंत्री एवं बल्केश्वर उरांव उर्फ़ बड़ा विकास को गीता चिंता नामक पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान किया।
इधर मंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह लोगों की समस्याओं से अवगत हुई। इटकिरी मोड़ से सेरेंगदाग तक एवं घाघरा जलका मोड़ से तुसगांव तक रोड निर्माण की बात बॉबी भगत ने रखी साथ ही देव की मुख्य पद से लेकर लक्सर मोड तक सड़क निर्माण सहित कई समस्या मूलक आवेदन सौंपा गया। 