logo

रांची में 10 डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

thand1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड तेजी से पैर पसार रही है। मिचौंग तूफान के दौरान बारिश थमने और बादल छंटने के बाद हवा के रुख में आए बदलाव की वजह से अचानक कनकनी बढ़ी है। सोमवार में राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।  शहर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों की तुलना में 12.4 डिग्री से दो डिग्री नीचे गिरा। ऐसे में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 


कांके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री पहुंचा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राजधानी में आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पश्चिमी दिशा से सर्द हवा रांची आ रही है। राजधानी की ओर सर्द हवा का रुख अभी बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। आनेवाले पांच दिनों में रांची के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आ सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री तक आ सकता है। आज सुबह हल्का कोहरा था लेकिन धूप आने के बाद यह हल्के हो जाएंगे। कांके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मैकलुस्कीगंज की बात करें तो न्यूनतम पारा सुबह में पांच डिग्री रहा।