logo

झारखंड के गिरिडीह के प्रवासी श्रमिक की दक्षिण-अफ्रीका में मौत, वजह स्पष्ट नहीं

gridhih_man.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के एक व्यक्ति की साउथ अफ्रीकी में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत साउथ अफ्रीका के मोजांबिक में हुई है। मौत के कारणों का पता अब तक नहीं पाया है। युवक की पहचान जिले के बगोदर के अंबाडीह गांव के प्रेमचंद्र महतो के रुप में हुई है। प्रेमचंद्र की उम्र 47 साल थी। दो बच्चों के पिता प्रेमचंद परिवार पालने के लिए अपना देश छोड़ दूसरे देश कमाने गए थे। उनके मौत की खबर सुन परिजनों में मातम फैल गया है।


परिजनों का हुआ बुरा हाल
जानकारी के अनुसार प्रेमचंद महतो मोजांबिक में keic इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। प्रेमचंद शादीशुदा था। वह दो बच्चो का पिता था। प्रेमचंद की मौत से परिजनों को बड़ा झटका लगा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। 

Tags - JharkhandJharkhand newsGridhih news