logo

बोकारो के प्रवासी मजदूर की पुणे में मौत, आज गांव लाया गया शव 

deadbodyyyy1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बोकारो के गोमिया प्रखंड के खंबरा पंचायत अंतर्गच करमांटांड गांव के एक प्रवासी मजदूर की पुणे में मौत हो गयी। मजदूर की पहचान 52 वर्षीय निरंजन हेम्ब्रम उर्फ बबलू हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वह पुणे में मसाला पैकिंग कंपनी में काम करते थे। बुधवार को इलाज के दौरान निरंजन की मौत हो गयी, जिसके बाद उनका शव गोमिया लाया गया। 

मृतक की बेटी नैंसी हेम्ब्रम ने बताया कि मंगलवार को परिवार को सूचना मिली थी कि उनके पिता को सीने में तेज दर्द हुआ है। आनन-फानन में उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इधर निरंजन का इकलौता बेटा अभिषेक हेम्ब्रम एक दिन पहले ही रोजगार की तलाश में पाकुड़ गया था। पिती की मौत की खबर मिलते ही तुरंत घर लौट आया। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचा। गोलमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि अगर मृतक श्रम विभाग में पंजीकृत थे, तो विभागीय नियमों के तहत मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Tags - Jharkhand News Bokaro News Bokaro Hindi News Migrant Workers Bokaro Latest News