logo

जमशेदपुर में पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PATHAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में बुधवार रात तुरतन कंडुलना नाम के व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। तुरतन कंडुलना इससे पहले अपने कातिल प्रतीक हंस के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर प्रतीक ने तुरतन कंडुलना की हत्या कर दी। मृतक का शव गुरुवार सुबह उसके घर के बाहर मिला। मर्डर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी प्रतीक हंस को गिरफ्तार कर लिया। 

तुरतन कंडुलना (50) परसुडीह क्षेत्र के कीताडीह सुपर ब्वॉयज क्लब मैदान के पास रहता था। कंडुलना का शव देख कर प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर को किसी ने पत्थर से कुचला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है। मामले में परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद प्रतीक फरार था। उसे सरायकेला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News