logo

कल हेमंत सोरेन से मिलेंगे झारखंड MPW कर्मचारी संघ के सदस्य, सीएम को अपनी इन मांगों से करायेंगे अवगत 

mpw2.jpg

रांची 
झारखंड MPW कर्मचारी संघ के सदस्य 06 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए रांची स्थित उनके आवास पर जुटेंगे। इसकी जानकारी राज्य संघ के अध्यक्ष और महासचिव पवन कुमार और मंगल हेंब्रम ने समेकित रूप से दी। इस दौरान, संघ के हजारों लोग हेमंत सोरेन को आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व शुभकामनाएं देंगे। इस दौरान संघ के महामंत्री सुनील कुमार साह मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की मांगों की जानकारी देंगे और पूरी हुई मांगों के लिए आभार व्यक्त करेंगे। MPW कर्मचारी सृजित पद के विरुद्ध संविदा के आधार पर सेवा प्राप्त करने के आदेश को विलोपित करने और सेवा नियमित रूप से लेने की मांग करेंगे।

झारखंड MPW कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार एवं महासचिव मंगल हेंब्रम ने कहा कि  हेमंत सोरेन पर राज्यकर्मियों सहित सभी MPW को भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि जो भी मांगें हैं खासकर MPW के सृजित पद के विरुद्ध संविदा के आधार पर सेवा प्राप्त करने के आदेश को विलोपित करते हुए सृजित पद के विरुद्ध सेवा नियमित रूप से लेने के लिए, वे पूरी की जायेंगी। इसकी प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव में है। साथ ही कैबिनेट में प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। इसकी पूरी जानकारी राज्य भर के MPW कर्मी कल मुख्यमंत्री को देंगे और मंत्रिपरिषद से फाइल को पास कराने के लिए गुहार लगाएंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज हेमंत सोरेन झारखंड MPW कर्मचारी Jharkhand News Jharkhand Hindi News Hemant Soren Jharkhand MPW Employees