logo

Ranchi : स्पीकर रविंद्रनाथ महतो से मिले झारखंड विधानसभा की पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य

rabindranath.jpg

रांची: 

झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का दसवां प्रतिवेदन स्पीकर को सौंपा। 5 मई 2022 को समिति की आंतरिक बैठक में समिति  के अन्य माननीय सदस्यों द्वारा समिति के प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने कीा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।

समिति के सदस्य भी रहे उपस्थित
सभापति सविता महतो के अतिरिक्त माननीय सदस्य ममता देवी, सदस्य जिग्गा सुसारण होरो और माननीय सदस्य संजीव सरदार इस समिति के सदस्य हैं। समिति का प्रतिवेदन सौंपने के उपरांत सभापति सविता महतो ने कहा कि झारखंड के परिपेक्ष में इस समिति बहुत अधिक महत्व है। कहा कि मैं अध्यक्ष महोदय की आभारी हूं।  इस बड़े दायित्व का उन्होंने मुझे सभापति के रूप में निर्वाहन करने का  मौका दिया।