logo

गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक, अनुशासन और जिम्मेदारी की अपील

media2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन और अन्य कार्यक्रमों की कवरेज को लेकर सूचना और जनसंपर्क निदेशालय की उपनिदेशक शालिनी वर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक रांची स्थित सूचना भवन के तृतीय तल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान वर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कवरेज करते समय अनुशासन का पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों से आग्रह किया कि वे झंडोत्तोलन और प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान ग्राउंड में दौड़ने से बचें और सही स्थान से कवरेज करें। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगान के समय सभी को सावधान मुद्रा में खड़ा होकर उसे सम्मान देना चाहिए।

वर्मा ने जानकारी दी कि इस बार मंच का आकार पहले के मुकाबले बड़ा किया जा रहा है और वीडियोग्राफी के लिए वॉयस आउटपुट की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को एक बार स्थल का निरीक्षण करने का सुझाव दिया ताकि अगर कोई सुधार या बदलाव की आवश्यकता हो तो उसे पहले से किया जा सके। बैठक में सहायक निदेशक सुनीता धान भी उपस्थित थीं। यह बैठक मीडिया कवरेज के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने और कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे संयम और जिम्मेदारी से कार्य करें ताकि गणतंत्र दिवस का आयोजन बिना किसी परेशानी के सफलता पूर्वक संपन्न हो सके।

Tags - republic day india ranchi jharkhand media coverage jharkhand news meeting with media