logo

समहरणालय भवन के ब्लॉक बी में नामांकन करेंगे मेयर पद के प्रत्याशी और ब्लॉक ए में करेंगे वार्ड पार्षद उम्मीदवार

nikay8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची जिला प्रशासन ने रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए हैं। निर्वाची पदाधिकारी कहां बैठेंगे, इसे भी सुनिश्चित कर दिया गया है, जहां उम्मीदवार अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मेयर पद के प्रत्याशियों के लिए परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण संजय कुमार भगत को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वह रांची समहरणालय के बी ब्लॉक के कमरा संख्या 413 में बैठेंगे। यहीं मेयर पद के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं रांची नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षदों का नामांकन ब्लॉक ए में होगा। वहीं बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष का नामांकन समहरणालय भवन के ब्लॉक ए में होगा। इस ब्लॉक के कमरा संख्या जी-12 में होगा। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी को बनाया गया है।

पद                    निर्वाची पदाधिकारी

मेयर संजय कुमार भगत आईटीडीए

वार्ड1-6 दिलीप कुमार सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी

वार्ड-7-12 मोनिया लता सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी

वार्ड 13-18 मो अनिश, सीओ ईटकी

वार्ड 19-24 ज्योति वंदना कुजूर सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी

वार्ड 25-30 अमृता खाखा, सहायक वंदोवस्त पदाधिकारी

वार्ड 31-36 अमित भगत सीओ कांके

वार्ड 37-41 कमल किशोर सिंह सीओ नामकुम

वार्ड 42-47 नितीन शिवम गुप्ता सीओ अरगोड़ा

वार्ड 48-53 प्रणव अंबष्ट सीओ खलारी

बुंडू नगर पंचायत

वार्ड 1-6 मनोज कुमार महथा सीओ सोनाहातु

वार्ड 7-13 अशोक कुमार बीडीओ राहे

Tags - Jharkhand Ranchi Municipal Corporation Bundu Nagar Panchayat Election Returning Officer Nomination