logo

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलीं मेयर आशा लकड़ा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ashalakra111.jpg

रांची: 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ उन्होंने पार्टी की मजबूती को लेकर कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही झारखंड के राजनीतिक हालात पर विशेष चर्चा की गई। 

लाभुकों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ! 
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बताया कि केंद्रीय योजनाओं के प्रति झारखंड सरकार का रवैया ठीक नहीं है। राज्य सरकार की मनमानी और अधिकारियों की अफसर शाही के कारण लाभुकों को केंद्रीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।