logo

मत्स्य महोत्सव-2025 : मंत्री शिल्पी ने कहा- मछली पालन में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड 

shilpi66666666666666666666666.jpg

रांची
झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित झारखंड मत्स्य महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन आज खेलगांव, होटवार स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेश बैठा, विधायक, कांके और अन्य लोग भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण PM-MKSSY योजना के अंतर्गत नवगठित मत्स्य सहकारी समितियों को सशक्त करने हेतु वित्तीय सहायता का वितरण रहा।
अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, "झारखंड में मत्स्य पालन का क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। पिछले कुछ वर्षों में मत्स्य पालन में 40 प्रतिशत की वृद्धि उत्साहजनक है। विभाग इस क्षेत्र को संगठित तौर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"


उन्होंने यह भी जोड़ा कि विभाग नीतियों के निर्माण और योजनाओं के बेहतर चयन के माध्यम से मत्स्य पालकों की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में प्रयासरत है।
"मैंने स्वयं मत्स्य पालकों से संवाद कर उनके सुझावों को संकलित किया है। उनके सकारात्मक और दूरदर्शी सुझावों को नीति निर्माण में अवश्य शामिल किया जाएगा।" मंत्री तिर्की ने विश्वास जताया कि इस सहभागिता से राज्य में मत्स्य उत्पादन की क्षमता में उल्लेखनीय विकास होगा और झारखंड मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मत्स्य पालक, सहकारी समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest