logo

विवाहिता ने सुसराल से भेजा था प्रताड़ना का वीडियो और फिर उसके साथ ये हुआ...

SUCIDE_(2)1.jpeg

जमशेदपुर 
जमशेदपुर की रहने वाली बिंदिया मुखी ने अपने पहले पति को छोड़कर श्रीराम मुखी से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से ही सुसराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बाबत बिंदिया ने एक वीडियो अपने मायके भेजा था। और कहा था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। इसके कुछ ही दिन रविवार देर रात, बिंदिया का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस बारे में पुलिस ने उसके सुसराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बिंदिया की बहन ज्योति मुखी ने बताया कि विवाह के बाद उसकी बहन को, अलग-अलग कारणों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बिंदिया ने फोन कर कई बार मायके वालों को इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन मामला इस कद्र गंभीर है, ये किसी ने नहीं सोचा था। 35 वर्षीया बिंदिया के मायके वालों ने सुसराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिंदिया का सुसराल जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में है। 

इसे भी पढे़ं- हिरासत से बचने के लिए रांची के पूर्व डीसी छविरंजन ने अदालत में लगायी गुहार