logo

अगले महीने होने वाली थी शादी, आज मिली युवक की लाश

SUCIDE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के चिरी बरवाटोली गांव में एक युवक का शव मिला है। युवक की शादी अगले महीने होने वाली थी। वह बुधवार देर शाम को अपने ससुराल गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां उसका अपने ससुराल वालों के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसका शव सुबह को आसपास के लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि परिजन हत्या बता रहे हैं।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय दानिश अंसारी के रूप में की गयी है। वह एक पिकअप ड्राइवर था और बुधवार शाम को बरवाटोली गांव स्थित अपने होने वाले ससुराल में गया था। शाम को उनलोगों के साथ खाना खाने के बाद उसका अपने ससुराल वालों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह घर जाने की बात कह कर वहां से निकल गया। इसके बाद गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उसका  शव देखा गया। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो पाएगा।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा Jharkhand News Jharkhand Latest News Lohardaga