द फॉलोअप डेस्क
रांची और जमशेदपुर-टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने कुछ ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया है। पुरी से दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 28 फरवरी को नहीं चलेगी। इसके अलावा, टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द की गई है। जबकि हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द कर दी गई है।
रद्द होने वाली अन्य ट्रेनें-
महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने एक राहत दी है। अमृतसर से टाटा और सबंलपुर (हटिया) जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। यह ट्रेन महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों के लिए मददगार होगी। अमृतसर-टाटानगर विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन केवल एक ही ट्रिप के लिए चलेगी। टाटानगर के यात्री 27 फरवरी को वाराणसी या पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से इसे पकड़ सकते हैं। यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें जालंधर, लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गया, कोडरमा, बोकारो स्टील सिटी और पुरुलिया शामिल हैं।