logo

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया जांच अभियान, DC के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने लिया दर्जनों सैंपल

maleria.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के भीतर आमदा सीएचसी के अंतर्गत सुदुरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना, सुनूडुर टोलो में मलेरिया की जांच को लेकर मेडिकल टीम पहुंची। डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. सुजीत झा सहित एमपीडब्लू. ने गांव टोलो में जा कर लोगों का मलेरिया जांच किया।
इस दौरान दर्जन भर से अधिक संदिग्घ मलेरिया पीड़ित लोगों से मलेरिया का सेम्पल लिया गया, जिसमें 4 लोग मलेरिया संक्रमित पाये गये। शेष सभी सेम्पलों को संग्रहित कर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान मलेरिया संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
मालूम हो कि डुमरिया प्रखंड के उपरोक्त गांव सुदुरवर्ती क्षेत्र में आते है। आमदा सीएचसी से लगभग 16 किलोमीटर दूर ये गांव पहाड़ी पर अवस्थित है, तथा उड़िसा बॉडर पर अवस्थित है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया ने कहा "अगले 1 सप्ताह तक इस इलाके में हमारी टीम कैम्प करेगी। हमारा उदेश्य जिला से मलेरिया का उन्मुलन करना है।"
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur kahbar east singhbhum