logo

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के वायरलेस विभाग (Wireless Department) में लंबे समय एक ही जिले या स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों का तबादला (Police Transfer) कर दिया गया है। इनमें कुल 394 साक्षर पुलिस (Operators) पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीजी (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), झारखंड की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के मुताबिक राजधानी रांची स्थित वायरलेस मुख्यालय (Wireless Headquarters)  और विभिन्न जिलों में सेवा दे रहे कर्मियों की नई जगहों पर प्रतिनियुक्ति की गई है।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नए प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना होगा

इनमें कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न जिलों के थानों, HF, VHF और CCTNS इकाइयों में भेजा गया है। वायरलेस विभाग ने सभी जिला और प्रतिष्ठान वितंतु प्रभारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नए प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना होगा।

Tags - Jharkhand PoliceWireless DepartmentPolice TransferPolice OperatorsWireless HeadquartersJharkhand NewsBreaking News