logo

साहिबगंज में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार 

साहिबगंज में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार 

द फॉलोअप, साहिबगंज:

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पुलिस (Sahibganj Police) ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री (Buying and selling of narcotic substances) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राधानगर थाना के अमीर शेख, पिता स्वर्गीय हाजी गयासुद्दीन शेख तथा करीम शेख, पिता स्वर्गीय अताउर शेख शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 17.39 ग्राम MDMA जैसा नशीला पदार्थ (Intoxicating substance) बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की सुबह साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राधानगर थाना क्षेत्र के चामाग्राम केलभेट पूर्वी उधवा दियारा के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

MDMA जैसा पदार्थ बरामद

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) के निर्देश पर उधवा के अंचलाधिकारी अशिष कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान अमीर शेख के पहने हुए जैकेट की बाईं जेब से पारदर्शी जिप प्लास्टिक में रखा करीब 12.38 ग्राम MDMA जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी करीम शेख के जींस पैंट की पिछली जेब में रखे पर्स से करीब 5.01 ग्राम MDMA जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार (Admission of guilt) किया है। इस मामले में राधानगर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विशेष छापेमारी दल में उधवा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल, राधानगर थाना प्रभारी रोहित कुमार, पु०अ०नि० संग्राम सिंह सोय, स०अ०नि० प्रभा शंकर दुबे, स०अ०नि० सुनील कुमार मेहता, स०अ०नि० शशिकांत यादव, हवलदार शशिभूषण सिंह, हवलदार राज किशोर यादव एवं आरक्षी संख्या 371 अनवर अंसारी शामिल थे।

Tags - Drug SmugglingRadhanagar Police StationDrug SeizureAnti Drug OperationCrime NewsSahibganj PoliceJharkhand News