logo

रांची में आज पांच जिलों की मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों का होगा जुटान, सीएम हेमंत 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजेंगे राशि

ववम7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम आज होगा। कार्यक्रम रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होगा। इस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचेंगे। 


रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए तीन गेट बनाये गये हैं। हर गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सौ से ज्यादा दंडाधिकारी और दो हजार से ज्यादा पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची जिला के अलग-अलग प्रखंडों और दूसरे जिलों से लाभुकों को लेकर आने वाले बसों के लिए रुट भी तय कर दिए गए हैं। इस काम को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो। उपायुक्त ने लाभुकों से रिंग रोड का सहारा लेकर आने का आग्रह किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री संताल परगना, पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के पैसे ट्रांसफर कर चुके हैं। 



झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेमंत सोरेन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत झारखंड की महिला लाभुकों को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रमों के जरिए झारखंड सरकार महिलाओं के खाते में पहली किस्त भेज रही है। 4 सितंबर को रांची के नामकुम में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से 3 लाख से अधिक महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के जरिए पहली किस्त भेजी जाएगी। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Update Jharkhand CM CM Hemant Hemant Soren