logo

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से खाते में जाने शुरू हो जायेंगे पैसे 

maiya_samman.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
होली से पहले झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। दरअसल ऐसी खबर आ रही है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च से मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जनवरी, फरवरी और मार्च तीनों महीने का पैसा एक साथ महिलाओं के खाते में आएगा। दरअसल महिलाएं दो महीने से बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि सरकार कब तक उनके बैंक खाते में पैसा भेजेगी, हालांकि वह इंतजार अब खत्म होने वाला है। 8 मार्च से महिलाओं के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। 


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मंईयां सम्मान योजना की राशि के संबंध में उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से पैसा नहीं जा पा रहा था। मंत्री ने सदन में भरोसा दिलाया था कि एक साथ मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले लाभुकों के खाते में चली जाएगी। बता दें कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। महिलाओं के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए बजट में 13 हजार 363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atestमंईयां सम्मान झारखंड सरकार मंईयां योजना पैसा