logo

मंईयां सम्मान यात्रा कारवां रविवार को पहुंचा सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला जिले में

MY.jpg

सिमडेगा/कोलेबिरा/गुमला
मंईयां सम्मान यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला जिला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी देवी ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों के लिए सोच रही है। उन्हें आर्थिक संबल दे रही है। अब महिलाओं को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें आर्थिक सहायता दे रही है। जिस राशि को वो अपने बच्चों के साथ खुद पर भी खर्च कर सकती हैं। सरकार जल्द इस सम्मान राशि को बढ़ाएगी। 

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि हम सब आपके मन की कहने और सुनने आए हैं। दिल खोल कर अपनी समस्याएं बताइए। सरकार ने करोड़ों रुपए के बिजली बिल को माफ किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के आने पर आप लोगों ने जो उसने प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। उन्होंने कहा कि गुमला जिला ने जो मोटे अनाज की क्रांति लाई है उसके लिए मैं अपने मंत्रालय की तरफ से आप लोग का धन्यवाद करती हूं और आप लोगों को बताना चाहती हूं कि बारिश की कमी की वजह से मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने इस बार राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपए कृषकों के लिए पारित किया है और मुझे खुशी है की सबसे ज्यादा निबंधन भी आप लोगों के जिले से आया है। 

 


विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, जेएसएलपीएस की दीदीयों और इंटर कॉलेज की छात्राओं का आभार जताते हुआ कहा कि राज्य की जनता से इतना प्यार पाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में मंईया शब्द छाया हुआ है और इसका श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को जाता है। उन्होंने राज्य की आधी आबादी के बारे में सोचा। उन्होंने महिलाओं की स्थिति की मजबूत बनाने के बारे में सोचा। इसके अलावे राज्य की बच्चियों की पढ़ाई के  लिए भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चल रही है। इस योजना के तहत बालिकाओं को कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सपना देखिए आपके सपनों को उड़ान आपके अपने दादा मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन देंगे।

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लाई गई योजनाएं आमजनों के लिए हैं। झारखंड राज्य में जन्मे हर व्यक्ति को, हर एक माता को, हर एक बहन को और हर एक भाई को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है। खास कर मंईयां सम्मान योजना की राशि गांव की 99% महिलाओं तक पहुंच रही है।हर साल योजना राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हमारा प्रयास है की जो यहां से पलायन कर चुके हैं, उनको भी  इस योजना का लाभ मिले। कार्यक्रम को गुमला विधायक  भूषण तिर्की, सिसई विधायक  जिग्गा सुसारन होरो एवम् कोलेबिरा विधायक  नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी संबोधित किया।


 

Tags - Maina Samman Yatra  caravan Simdega Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest