logo

आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, गांव वालों ने बांधकर की पिटाई; वीडियो वायरल 

वगतोे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। जिसके बाद प्रेमी की ग्रामीणों ने हाथ पैर बांध कर पिटाई की है। साथ मॉब लिंचिंग का भी प्रयास हुआ। बताया जा रहा है कि प्रेमिका शादीशुदा है। प्रेमी की शादी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला को उसके प्रेमी के घर भेज दिया गया है। 


लड़की को प्रेमी के घर भेजा 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के विंढमगंज के हरिना कछार गांव निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव अपनी प्रेमिका से मिलने के बिलासपुर गया था। दोनों के मिलने की खबर गांव वालों को हो गई थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जयप्रकाश यादव के हाथ पैर बांध दिए और लड़की के मायके वालों को इसकी खबर कर दी गई। लड़की के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे थे। इससे पहले ग्रामीण और लड़की के ससुराल वालों ने प्रेमी के हाथ पैर बांधकर उसे खूब पीटा। 


तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया 
हालांकि कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर मामले में हस्तक्षेप किया जिसके बाद प्रेमी को छोड़ा गया। बाद में जयप्रकाश यादव के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी गढ़वा के नगरउंटारी थाना को दी। इधर लड़की के ससुराल वालों ने लड़की को जयप्रकाश यादव के घर भेज दिया है। पुलिस ने बताया का वीडियो वायरल हुआ था। पूरे मामले में पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। लड़के के परिजनों के तरफ से पुलिस को आवेदन दिया गया था।