logo

तमाड़ में मोहब्बत ने तोड़ा दम, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

dead_body27.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के बरवा नहर के एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी है। प्रेमी का नाम प्रलाद लोहरा है। वहीं प्रेमिका का नाम संगीता कुमारी है। दोनों बरवां गांव के ही रहने वाले हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ग्रामीणों की बात कर जानकारी जुटाने में लगी है।

रात को खाना खाकर घर से निकली थी लड़की

लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी रात को खाना खाने के बाद घर से निकली थी। इसके बाद वो नहीं लौटी। वहीं पिता ने शर्म के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरी ओर लड़के के पिता का कहना है कि उनका बेटा रोज सुबह फुटबॉल खेलने जाया करता था। हर की तरह आज भी निकला था। फिर उसके आत्महत्या की जानकारी घर पहुंची। 

डिप्रेशन में थे दोनों

मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार वर्षों से दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम के रिश्ते में थे।  बताया जा रहा है कि इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले नाखुश थे। परिवार वालों को दोनों के प्रेम कहानी की जानकारी थी, लेकिन अलग अलग जाति होने के कारण दोनो की शादी नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण दोनों डिप्रेशन में थे। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। जिसकी वजह से दोनों काफी तनाव में थे। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल दोनो के शवों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद परांत पूरे मामले पर खुलासा संभव है।