logo

भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव

NEWS23005.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तहत हजारीबाग के बरकट्ठा, कपका बाजार में विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, कोडरमा विधायक निरा यादव, प्रदेश बीजेपी मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी और बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सह जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो और सुनील मेहता ने किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीजेपी सरकार की योजनाओं की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन "नकल के लिए अकल की जरूरत होती है"। यादव ने कहा, "हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद सत्ता के लोभ में एक सप्ताह भी बिना कुर्सी के नहीं रह सके। जनता अब सब जान चुकी है और वह उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।"

केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को हटाना है राज्य में जनता की सरकार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने इस प्रदेश का निर्माण किया है वही उसे संवारेगी। जनता का अपार समर्थन इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है। इस सरकार को हटाकर ही राज्य का भला हो सकता है। मोदी जी जो गारंटी देते हैं उसे पूरा भी करते हैं। मोदी जी दीदीयों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और इसके लिए 3 लाख करोड रुपए का प्रावधान भी किया है। उन्होंने आह्वान किया की बीजेपी की सरकार बनाएं डबल इंजन की सरकार बनेगी तो राज्य का विकास भी डबल होगा। 


हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सोरेन जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और उनकी योजनाएं केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित रह गई हैं। जयसवाल ने कहा, "जैसे ही चुनाव नजदीक आए, महिलाओं को लुभाने के लिए मइंया योजना लाई गई, लेकिन वह भी असफल रही।" इस जनसभा में बीजेपी के विभिन्न स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें बटेश्वर मेहता, केदार साव, बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, अनिल आजाद, चलकुशा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, छोटेलाल मेहता, बालेश्वर ठाकुर, और राजकुमार मंडल प्रमुख रूप से शामिल थे। सभा के अंत में सभी नेताओं ने एकजुट होकर बीजेपी के प्रति जनसमर्थन की अपील की और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


 

Tags - Lotus corruption Mohan Yadav Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News