logo

झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक में दी गयी बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि 

NEWS23003.jpg

रांची 
झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में आज सम्पन्न हुई। इसमें स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से रांची, गुमला, लोहरदगा और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर / महानगर समिति के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिती के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। 


बैठक मे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए सुझाव लिए गए एवं संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय,  सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माजी, केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया,  नन्द किशोर मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, विधायक भूषण तिर्की,  जीग्गा सुशरण होरो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमल नयन सिंह सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए। 


 

Tags - Tribute Binod Bihari Mahto JMM Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News