logo

गिरिडीह : कॉपी, किताब की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू धू कर जला करोड़ों का सानान

AAG11.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

गिरिडीह परसाटांड गांव स्थित कॉपी, किताब बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग पर बुधवार की सुबह काबू पाया गया। आग लगने से कॉपी, किताब और मशीने जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक इस अगलगी में फैक्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ गांव की है।

आग लगने की वजह शॉट सर्किट

इधर, घटना की सूचना पर आर्यन फैक्ट्री के मालिक और शारदा भवन के मालिक मिंटू बर्णवाल और सुभाष इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय सिंह अहले सुबह फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री के मालिकों ने आशंका जताया कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। इसी दौरान फैक्ट्री मालिक विजय सिंह और मिंटू बर्णवाल ने बताया की सभी कोर्स के अध्ययन शुरू होने के कारण CBSE, NCERT और MBBS के कई महंगे किताबों की लगातार छपाई चल रही थी। उन्होंने बताया कि CBSE  के नए सेशन की शुरुआत हो चुकी थी। इसके साथ ही कई स्कूलों से भी लगातार डिमांग आ रहे थे।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT