logo

बिहार की तरह झारखंड की बेटियों को भी मिले 10-10 हजार की राशिः राधाकृष्ण किशोर

radha_krishn_kishore3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से झारखंड की बेटियों पर भी मेहरबानी करने की बात दुहरायी है। राधाकृष्ण किशोर ने द फॉलोअप से बातचीत करते हुए इसे स्पष्ट भी किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्री बजट मीटिंग में वह शामिल हुए थे। उसमें उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने झारखंड की मांग रखी थी। उनसे कहा था कि जिस तरह बिहार में बेटियों को विधानसभा चुनाव के समय 10-10 हजार रुपए दिए गए। उसी तरह झारखंड की बेटियों को भी 10-10 हजार रुपए दिए जाने चाहिए। केंद्र सरकार इसके लिए बजट प्रावधान करे। झारखंड सरकार को राशि उपलब्ध कराए।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पूरे देश की बेटियां एक है। केंद्र सरकार को देश की सभी बेटियों के साथ समान व्यवहार और सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार 18-50 वर्ष उम्र वर्ग की महिलाओं और बेटियों को अपने कोष से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2500-2500 रुपए की राशि दे रही है। लेकिन यह नाकाफी है। इसलिए केंद्र सरकार को झारखंड की बेटियों को भी स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए उपब्ध कराना चाहिए।

Tags - Jharkhand daughters Finance Minister Radhakrishna Kishore Nirmala Sitharaman 10 thousand assistance amount Bihar