logo

एक सप्ताह भी नहीं हुआ रांची जेल के जेलर फिर बदल दिए गए

jail-5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बहुचर्चित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के सहायक जेलर दिनेश कुमार वर्मा को फिर स्थानांतरित कर दिया गया है। छह अक्तूबर को ही उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के सहायक जेलर पद पर पदस्थापित किया गया था। हालांकि वर्मा को अब यहां से धनबाद के सहायक जेलर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं गुमला में पदस्थापित लव कुश कुमार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का सहायक जेलर बनाया गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों केंद्रीय कारा रांची का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद तत्कालीन सहायक जेलर देवनाथ राम को निलंबित किया गया था। साथ ही दिनेश वर्मा की उनकी जगह पोस्टिंग की गयी थी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा जेल से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बीते बुधवार को तत्कालीन सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.

 

वीडियो वायरल होने पर हुई थी पूर्व सहायक जेलर पर कार्रवाई

राज्य सरकार के गृह विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा जेल से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बीते बुधवार को तत्कालीन सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।वीडियो में झारखंड के सबसे बड़े जेल में बंद शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भलोटिया कथित तौर पर डांस करते नजर आ रहे थे।

राज्य के किसी भी केंद्रीय कारा में नहीं है जेलर

दिलचस्प है कि राज्य के किसी भी केंद्रीय कारा में जेलर के पद पर नियमित पोस्टिंग नहीं है। हजारीबाग, रांची, घाघीडीह, देवघर, डालटेनगंज, दुमका समेत किसी भी केंद्रीय कारा में जेलर नहीं है। इतना ही नहीं रांची, देवघर व कई अन्य जेलों में अधीक्षक के पोस्ट भी रिक्त है। इस पोस्ट को भी प्रभार के माध्यम से काम चलाया जा रहा है। अधिकतर स्थानों पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को अधीक्षक का प्रभार है। जबकि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा अति संवेदनशील जेल है। यहां आईएएस अधिकारियों से लेकर बड़े बड़े घोटालों के आरोपी बंद हैं।

Tags - Jharkhand Birsa Munda Central Jail Assistant Jailer transferred again Lavkush Kumar replaced Dinesh Verma as Jailer no other Central Jail has a Jailer