logo

बोकारो : नम आंखों से निकाली गई पूर्व मंत्री समरेश सिंह की अंतिम यात्रा

329.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की अंतिम यात्रा शुक्रवार को निकली। स्वर्गीय समरेश सिंह की अंतिम यात्रा उनके सेक्टर चार स्थित आवास से निकाली गई है। इस दौरान हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता उनके शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बोकारो विधायक विरंची नारायण, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह आदि उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समरेश सिंह एक अभिभावक के समान थे। उन्हें आंदोलनकारी के रूप में जाना जाता था। हमलोगों ने एक राजनीतिक योद्धा को खोया है। वे मजदूर और विस्थापितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। ठाकुर ने कहा कि उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है।

मेरे पिता ने उनसे बहुत कुछ सीखा- जय मंगल
कांग्रेस के बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने समरेश सिंह के संबंध में कहा कि उनसे उनका पारिवारिक नाता रहा है। उनके जाने से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि समरेश सिंह से हमारे पिता ने भी बहुत कुछ सीखा था।