logo

चुनाव से पहले पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, इस शहर में 2 वाहनों से 11 लाख कैश बरामद

जोगेो3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस की गश्ती भी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच धनबाद के मैथन बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां दो वाहनों से 11.38 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। दोनों वाहनों के मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक वाहन जमशेदपुर के हरजिंदर सिंह का है, उनकी कार से 10 लाख बरामद हुए हैं वही दूसरी कार गिरिडीह के कीर्तन सिंघानिया की है, जिससे 1 लाख 38 हजार बरामद हुए है। यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए की गई हैं।


 

Tags - lakh cash vehicles Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand