logo

रामगढ़ में तालाब में डूबने से मजदूर की मौत, 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव 

majdoordrowning.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ थाना क्षेत्र के जारा टोला तालाब में डूबने से मजदूर शिवकुमार की मौत हो गई। मृतक मजदूर पलामू का रहने वाला है और रामगढ़ में काम करने आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और मजदूर के साथी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला गया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

शिवकुमार के साथियों ने बताया कि वे पलामू के साजन नामक ठेकेदार के लिए काम करते हैं जो रांची रोड का रहने वाला है। उसके एक साथी सुधीर भईया ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि शवकुमार कब तालाब में आया। उन्हें बस यह खबर मिली की शिवकुमार तालाब में डूब गया है। जिसके बाद वे ग्रामीणों के साथ तालाब पहुंचे और उसे खोजने  लगे। बाद में घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। 

शव को देखकर ऐसा लगता है जैसे शिवकुमार तलाब में नहाने के लिए गया था। गहरे पानी के अंदर जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची रामगढ़ थाने की पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज रामगढ़ न्यूज रामगढ़ हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Ramgarh News Ramgarh Hindi News