द फॉलोअप डेस्क
चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी पूर्ण करने वाले क्षितिज वर्मा संस्थान। क्षितिज ने UPSC में 366वां रैंक लाकर सफलता हासिल किया है। इस दौरान वो यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से रूबरू हुए। अपने सफलता के अनुभव साझा किए। साथ ही सिविल सेवा की तैयारी कैसे की जाए। ताकि सफलता आसानी से हासिल हो, इसे लेकर कई अहम सुझाव दिए। कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान सफलता के लिए आवश्यक नहीं है। लगातार अभ्यास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

एनसीईआरटी की किताबों का गहनता से अध्ययन करें
क्षितिज वर्मा ने कहा कि जो अभ्यर्थी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें ऑप्शनल एवं निबंध पेपर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सफलता के लिए मार्गदर्शन आवश्यक है। उसके लिए कोचिंग की भूमिका महत्वपूर्ण है। चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी करने के बाद कोचिंग की अहमियत का एहसास हुआ। अभ्यर्थियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आप अपनी भाषा में नोट्स बनाएं, एनसीईआरटी की किताबों का गहनता से अध्ययन करें और समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालें। साथ ही कैरेंट अफेयर्स की पत्रिका का भी नियमित अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन अध्ययनों से ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हमारा पहला प्रयास ही सफलता की मंजिलों तक पहुंचा दे। क्षितिज ने कहा कि हमें सफलता के लिए कई सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। इसलिए हमेशा खुद को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

बिना रुके बिना थके एक ही लक्ष्य की ओर चले
चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने चाणक्य आईएएस एकेडमी के 30 वर्षों के सफर का अनुभव अभ्यर्थियों से साझा किया। उन्होंने संस्थान से 30 वर्षों के दौरान सेलेक्ट ऑफिसर्स के बारे में बतायाष कहा कि संस्थान से तैयारी कर आज कैसे वह देश-दुनिया का रौशन कर रहे हैं। उन्होंने क्षितिज वर्मा को भविष्य में अपने और संस्थान का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने मौजूद अभ्यर्थियों को बताया कि अगर वह बिना रुके बिना थके एक ही लक्ष्य की ओर चलेंगे और बीच में नहीं छोड़ेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी और ऐसे में भगवान भी उनके साथ होते हैं। वहीं संस्थान की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने सिविल सेवा के क्षेत्र में झारखंड अव्वल स्थान पर आए, इसी उद्देश्य के चाणक्य आईएएस एकेडमी आगे की दिशा में बढ़ यहा है। यही वजह है कि देश की राजधानी दिल्ली में मिलने वाली तमाम सुविधाएं झारखंड के रांची, हजारीबाग व धनबाद के शाखाओं में उपलब्ध कराई जा रही है। चाणक्य आईएएस एकेडमी के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मौके पर संस्थान के शिक्षक व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N