logo

कोडरमा : सस्पेंडेड पुलिसकर्मी मंसूर की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिस अफसरों पर FIR

सस्पेंडेड पुलिसकर्मी मंसूर की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिस अफसरों पर FIR

कोडरमा
कोडरमा में निलंबित पुलिस चालक मंसूर आलम की आत्महत्या के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मंसूर ने मौत से पहले एक वीडियो जारी कर कुछ पुलिस अधिकारियों पर झूठे आरोप में फंसाने और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया और अब चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंसूर आलम पिछले तीन महीने से निलंबित था। उस पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और शराब पीने के आरोप लगाए गए थे। निलंबन के दौरान ही उसने विभागीय उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित अफसरों की भूमिका की छानबीन की जा रही है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News