द फॉलोअप डेस्क,रांची
झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की पारंपरिक खेल की विभिन्न विधाओं, तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा , भारा दौड़ , फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में खूंटी, गुमला और लोहरदगा के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा।

इस प्रतियोगिता में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदग्गा और रांची जिले के बालक बालिका ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत ,प्रशिक्षु आई.ए.एस. आस्था रंजन , ए.डी.एम. लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, निर्भय कुमार उपनिदेशक खेल निदेशालय सह साझा, जयप्रकाश करमाली उपसचिव खेल निदेशालय, डॉ॰ भावना अम्बष्ठ( शिक्षाविद), डॉ॰ ऋतुराज परियोजना पदाधिकारी रांची उपस्थित रहें। स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेन्द्र कुमार ने किया ,जबकि मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने भी पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में डॉ निशिकांत पाठक, उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर, जयश्री , विजय बर्मन,अंगद हंसराज, हसन अंसारी, अनमोल तिर्की ,तपन रावत, हरीश कुमार ,करण कर्मकार, सुनील महली , कालीचरण महतो ,मुकेश कुमार, सोना चांपिया, बिरसी मुंडू, नुपुर कुमारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpeg)
विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल खिलाड़ी
भारा दौड़ बालिका वर्ग:-
-----------------------------------------
1.अशिमा होरो - खूंटी
2.आराधना लकड़ा -लोहरदग्गा
3.सोनिका कुमारी -गुमला
बालक वर्ग :-
---------------------------------
1.श्याम उरांव- रांची
2.सुशील उरांव- गुमला
3.तरुण कश्छप- खूंटी
मटका दौड़ बालक वर्ग:-
---------------------------------------
1. तरुण कश्यप - खूंटी
2. नमित नागिन -खूंटी
बालिका वर्ग:-
-----------------------------------
1.सूमी हस्सा -खूंटी
2.संगीता कुमारी-गुमला
3.महिमा लकड़ा- सिमडेगा
गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग:-
1.हेमंत कुमार- गुमला
2.जुगेन्दर उरांव -लोहरदगा
3.बसंत उरांव - लोहरदगा
